कानून की समझ क्यों जरूरी है ? AAJ TAK
आज दिनांक 29 नवम्बर 2025 को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय द्वारा विधि विभाग के छात्र छात्राओं हेतु थाना विजिट का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में विश्वविद्यालय के विधि विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा लसूड़िआ थाना इंदौर में पुलिस विभाग द्वारा अपनाये जाने वाली प्रकियो के व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए विजिट की गई इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री तारेष कुमार सोनी सर द्वारा एवं दीवान साहब श्री राकेश शर्मा सर द्वारा विधि विद्यार्थियों को थाने में अपनाये जाने वाली प्रकियो जैसे FIR , चालान, पंचनामा, अनुसन्धान और अन्य आवश्यक जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गई। थाना विजिट के सफल आयोजन मे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ दीपिका पाठक, उपकुलपति डॉ राजीव जी विश्वकर्मा, कुलसचिव श्री संदीप गुप्ता, चीफ प्रोक्टर श्री करुणाकर शुक्ला CAO श्री प्रदीप चौहान, थाना प्रभारी श्री तारेष कुमार सोनी एवं विधि विभाग के प्राचार्य डॉ दरवेश भण्डारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही, थाना विजिट का प्रबंध एवं संचालन सुश्री गीतांजली योगी, श्रीमती श्वेता पंवार, श्रीमती राना बजाज, सुश्री प्रिया गौर द्वारा किया गया।