एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी में आईपीजीए का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

इंदौर @ पत्रिका. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी में इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट्स एसोसिएशन (आईपीजीए) के द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, कुलाधिपति डॉ. प्रीति कपूर, कुलगुरु डॉ. दीपिका पाठक, उपकुलपति डॉ. राजीव विश्वकर्मा, आईपीजीए के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरुण गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. करणाकर शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश जाटव, कोषाध्यक्ष डॉ. देवव्रत गुप्ता, सचिव डॉ. सौरभ जैन, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. अमित मोदी सहित सभी डीन उपस्थित थे।

2 हजार से अधिक विद्यार्थियों और शोधार्थियों की सहभागिता वाले इस सम्मेलन में छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन शोध प्रस्तुत किए। मुख्य विषय फार्मा और जैव विज्ञान में एआई संचालित नवाचार, स्किल सेल, एनीमिया और अन्य रोगों की दवा विकास में एक नया क्षितिज था।

MP Darshan News