देव कुमावत को वेस्ट जोन बैडमिंटन का एकल खिताब

इंदौर @ प्रतिनिधि. शहर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी देव कुमावत ने गोवा में संपन्न योनेक्स सरनागति वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोहरी सफलता हासिल की। अंडर-19 वर्ग में देव कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

अंडर-19 वर्ग में उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। केरल के इंडोर स्टेडियम में संपन्न इस स्पर्धा के एकल वर्ग के फाइनल में देव कुमावत ने छत्तीसगढ़ के केतन सिंह को कड़े मुकाबले में हराया।

पहला गेम 21-16 से जीता, लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए छत्तीसगढ़ के केतन सिंह को 2-1 से मात दी। देव ने पहला गेम 21-16 से जीता, जबकि दूसरे और तीसरे गेम 21-16, 21-14 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।

पहले सेमीफाइनल में देव ने महाराष्ट्र के राहुल रजवान को 14-21, 21-17, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं युगल वर्ग के सेमीफाइनल में देव और उनके महाराष्ट्र के जोड़ीदार अर्जुन बिरासदार को 21-10, 19-21, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल में देव- अर्जुन की जोड़ी ने मेघालय के शॉन सीक और अभिषेक मनोहर को 21-16, 21-9 से पराजित किया।

मध्यप्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन ने देव की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।